The Bare Truth

LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा, पढ़िए कितना बढ़ा है दाम

01 Jun 2026  

LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा, पढ़िए कितना बढ़ा है दाम

Share this post with:

देश में LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्‍ली में 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में ये अब 3,255.50 रुपये में मिलेगा.  पहले दिल्‍ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये थी, जबकि कोलकाता में ये 3,202 रुपये में मिल रहा था. जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर ये बोझ बढ़ गया है. होटलों और रेस्‍टॉरेंट में आमतौर पर यही सिलेंडर इस्‍तेमाल होता है और कीमतें बढ़ने के बाद मेन्‍यु भी महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है.


5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा

 
ज्‍यादातर प्रवासी मजदूर, दूसरे राज्‍यों और शहरों से पढ़ाई करने आए छात्र और जॉब करने वाले युवा आम तौर पर जिस 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करते रहे हैं, वो भी आज 1 जून से महंगा हो गया है.  तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG  सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web