The Bare Truth

भूमिहीनों को 500 करोड़ की सौगात, 25 मार्च को खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपए

23 Mar 2026  

भूमिहीनों को 500 करोड़ की सौगात, 25 मार्च को खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपए

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 मार्च को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 लाख हितग्राहियों के खाते में सीधे 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 496 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत इस साल 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को लाभ मिलेगा। इनमें 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षक माना जाता है।
सरकार ने पिछले साल भी इस योजना के जरिए बड़ी राहत दी थी। वर्ष 2025 में 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को 562 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि वितरित की गई थी। इस बार भी राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
योजना के तहत पहले 7 हजार रुपए सालाना दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार रुपए कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि इससे भूमिहीन परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और उन्हें कर्ज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री 25 मार्च को बलौदाबाजार से इस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web