Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां EWS कॉलोनी की तीन मंजिला इमारत से एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। घटना की रात दोनों बिल्डिंग की छत पर मौजूद थे। मौके से शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट बरामद हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों ने वहां शराब का सेवन किया था।
पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, छत का दरवाजा अंदर से बंद मिलने के कारण पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित EWS कॉलोनी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है।
Share this post with:
23 Apr 2026
23 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023