The Bare Truth

ब्रेकिंग : कार्यालय और सरकारी आवास में मिलीं शराब की बोतलें: बेमेतरा के दाढ़ी नगर पंचायत CMO रमेश ध्रुव निलंबित; अनियमितता के भी आरोप

05 Jun 2026  

ब्रेकिंग : कार्यालय और सरकारी आवास में मिलीं शराब की बोतलें: बेमेतरा के दाढ़ी नगर पंचायत CMO रमेश ध्रुव निलंबित; अनियमितता के भी आरोप

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के दाढ़ी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रमेश कुमार ध्रुव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सरकारी रसूख और पद के दुरुपयोग के इस मामले में शासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।


दरअसल, विभागीय निरीक्षण के दौरान सीएमओ रमेश कुमार ध्रुव के सरकारी आवास में भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। हद तो तब हो गई जब नगर पंचायत कार्यालय के भीतर स्थित उनके शासकीय कक्ष (ऑफिस रूम) में भी शराब की बोतलें रखी होने की पुष्टि हुई।


शासन द्वारा जारी निलंबन आदेश में कार्यालय और आवास में शराब की बोतलें मिलने के अलावा, नगर पंचायत के विकास एवं निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों की लगातार अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। इन गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और अमर्यादित आचरण के चलते उन्हें फौरन निलंबित कर दिया गया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web