The Bare Truth

13 आयोग और बोर्ड में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष

08 Jul 2026  

13 आयोग और बोर्ड में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष

Share this post with:

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, कुल 13 निगम-मंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित 25 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 
13 आयोग और बोर्ड में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष

सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान डॉ. ममता साहू को सौंपते हुए उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास को बनाया गया है, जबकि देवशरण सेन इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग में भी नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें रामलाल चौहान को अध्यक्ष और वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही तीन सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
 
13 आयोग और बोर्ड में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष

सरकार ने इन प्रमुख नियुक्तियों के साथ-साथ राज्य शिक्षा आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, फिल्म विकास निगम और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नई नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
 
13 आयोग और बोर्ड में 25 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web