The Bare Truth

बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल से करोड़ों की ठगी: गिफ्ट का लालच देकर 'क्लब्रियोंट' कंपनी ऑफिस समेटकर फरार; 16 पर FIR

07 May 2026  

बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल से करोड़ों की ठगी: गिफ्ट का लालच देकर 'क्लब्रियोंट' कंपनी ऑफिस समेटकर फरार; 16 पर FIR

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। क्लब्रियोंट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी पर गिफ्ट ने नाम पर लोगों को ठगने का आरोप है। कंपनी ने 15 से 20 लोगों को अपने जाल में फंसाया और पैसे लेने के बाद रातों-रात स्टाफ ऑफिस बंद कर फरार हो गए। 

पीड़ितों का कहना है कि ठगी की रकम 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है। गिफ्ट और हॉलिडे पैकेज का लालच देकर ठगी की गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी के संचालक समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web