The Bare Truth

महादेव ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसा था मस्कट, भारत सरकार प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी

08 Jul 2026  

महादेव ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसा था मस्कट, भारत सरकार प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी

Share this post with:

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार हो चुका है. उस पर फर्जी इंडोनेशियन पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का गंभीर आरोप है. भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. गिरफ्तारी के बाद अब भारत सरकार उसे वापस देश लाने के लिए औपचारिक प्रत्यर्पण (Extradition) की कागजी तैयारियों में जुट गई है.


मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर करीब 5000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का मुख्य आरोपी है और साल 2019 से फरार चल रहा था. फिलहाल उसे ओमान की राजधानी मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी 'अल खौद डिटेंशन सेंटर' में रखा गया है. 

 

अपनी पैरवी के लिए उसने मस्कट में वकीलों की एक बड़ी टीम भी तैनात की है. इससे पहले चंद्राकर ने इंटरपोल के पास अपने खिलाफ जारी रेड नोटिस को हटाने के लिए याचिका भी लगाई थी, जिसे इंटरपोल की 'कमीशन फॉर द कंट्रोल ऑफ इंटरपॉल्स फाइल्स' (CCF) ने सिरे से खारिज कर दिया. चंद्राकर का दावा था कि उसके खिलाफ राजनीतिक कारणों से मामला दर्ज हुआ है, लेकिन CCF ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है, न कि कोई राजनीतिक उत्पीड़न. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web