Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और राजस्व अधिकारियों के बीच उपजा विवाद अब प्रशासनिक फेरबदल में बदल गया है। इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने नायाब तहसीलदार तुषार मानिक को हटा दिया है।
इस विवाद की आंच एसडीएम फागेश सिन्हा तक भी पहुंच चुकी है और उन्हें भी जल्द ही पद से हटाया जा सकता है। उनके स्थानांतरण (ट्रांसफर) का आदेश आज या सोमवार तक जारी होने की पूरी संभावना है।
दरअसल, यह पूरा मामला उस समय गरमाया जब नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की थी। मामला बढ़ने पर विधायक टोप्पो ने खुद ही पुलिस के सामने गिरफ्तारी देने की बात कही थी, हालांकि अब तक उन्होंने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी नहीं दी है।
500 तहसीलदारों की हड़ताल के बाद लिया गया फैसला
विधायक की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर और अधिकारी की सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यभर के करीब 500 तहसीलदार और राजस्व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते पूरे प्रदेश में राजस्व से जुड़े कामकाज ठप हो गए थे।
बाद में सूबे के राजस्व मंत्री से निष्पक्ष कार्रवाई का ठोस आश्वासन मिलने के बाद अधिकारियों ने अपनी हड़ताल खत्म की थी। इस बीच, प्रशासनिक संतुलन बनाने और स्थिति को शांत करने के लिए सरकार ने नायब तहसीलदार तुषार मानिक को वहां से हटाने का कदम उठाया है।
Share this post with:
05 Jun 2026
05 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023