Share this post with:
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज (13 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है, जो 17 जुलाई तक चलेगा। भले ही यह सत्र कार्यदिवसों के लिहाज से छोटा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बेहद अहम और हंगामेदार माना जा रहा है। एक तरफ जहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कई ज्वलंत मुद्दों पर साय सरकार को चौतरफा घेरने की पुख्ता तैयारी कर रखी है, वहीं दूसरी ओर सत्तापक्ष भी विपक्ष के हर हमले का करारा जवाब देने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर चुका है।
सत्र के पहले दिन की शुरुआत देश की जानी-मानी लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई को सदन में श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके तुरंत बाद पहले ही दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत तीन अन्य मंत्रियों के विभागों से जुड़े अहम सवाल सदन में गूंजेंगे, जिस पर तीखी बहस होने के आसार हैं।
इस मानसून सत्र का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला सत्र के दूसरे दिन यानी 14 जुलाई को देखने को मिलेगा, जब कांग्रेस मौजूदा साय सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा, विपक्ष ने नकटी में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की भी पूरी तैयारी कर ली है। साफ है कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिलेगा।
Share this post with:
13 Jul 2026
13 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023