Share this post with:
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ब्लॉक अंतर्गत सूरजपुरा गांव में बने गौठान से रूह कंपा देने वाली लापरवाही सामने आई है, जहां 20 से अधिक गायों के शव क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में मिले हैं। आलम यह है कि कई गायों के शवों को आवारा कुत्ते नोच-नोच कर दूर ले गए, जबकि मौके पर मवेशियों के नरकंकाल बिखरे पड़े हैं।
गौ सेवकों का आरोप है कि बंद पड़े इस गौठान में ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के नाम पर करीब 200 आवारा मवेशियों को भीतर बंद कर दिया था, लेकिन वहां उनके लिए चारा और पानी का कोई इंतजाम नहीं था। चारे-पानी के अभाव में मवेशियों ने भूख-प्यास से तड़पकर दम तोड़ दिया।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय निर्मित यह गौठान वर्तमान में देखरेख के अभाव में बंद पड़ा था। मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है; हालांकि प्रशासन ने अभी तक मृत गायों की सटीक संख्या और मौत की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
Share this post with:
21 Sep 2026
19 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023