Share this post with:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। कापू थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
आरोप है कि महिला ने बच्चे का सिर पत्थर से कुचल दिया और फिर पूरे मामले को छुपाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रच दी। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला सोनमति सरोती मंछवार अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान उसने बच्चे को गोद से नीचे उतार दिया, लेकिन मासूम ने पैदल चलने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साई महिला ने अपना आपा खो दिया और नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे डाला।
हत्या के बाद महिला मायके पहुंच गई और बच्चे के अपहरण की कहानी गढ़कर सबको भ्रमित करने लगी। हालांकि पुलिस की जांच में पूरा सच सामने आ गया। बाद में बच्चे का शव जंगल में एक खाई से बरामद हुआ, जिससे मामले का खुलासा हुआ।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन ‘मां’ को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
Share this post with:
21 Apr 2026
20 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023