Share this post with:
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सुपेला थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में 19 साल के म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शादाब मंगलवार शाम को अपनी 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। इसके बाद उसके दोस्तों को कॉल आया कि शादाब बेहोश हो गया है। जब दोस्त और परिजन होटल पहुंचे, तो युवती ने दरवाजा खोला। अंदर शादाब का शव बेड पर पड़ा था और पंखे से स्कार्फ का फंदा लटका हुआ था।
जवाहर नगर (अटल आवास) निवासी शादाब पेशे से म्यूजिक आर्टिस्ट था और पियानो बजाता था। इस मामले में शादाब के परिवार वालों ने पुलिस की आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए लड़की पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। मृतक के भाई का दावा है कि लड़की ने पहले शादाब को बेल्ट से मारा, फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया।
परिजनों का आरोप है कि भाई की हत्या करने के बाद लड़की रात भर शव के साथ कमरे में ही रही।
शादाब के दोस्तों के मुताबिक, उसका पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था और उसने उसे सोशल मीडिया व मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद वह नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था। परिजनों का कहना है कि शादाब के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने सुपेला थाना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Share this post with:
09 Jul 2026
09 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023