The Bare Truth

जग्गी हत्याकांड में जोगी को SC से राहत नहीं, दोनों मामलों में एक साथ इस दिन होगी सुनवाई...

20 Apr 2026  

जग्गी हत्याकांड में जोगी को SC से राहत नहीं, दोनों मामलों में एक साथ इस दिन होगी सुनवाई...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल तय करते हुए दोनों याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई का फैसला लिया है। 

अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में दो अहम आदेशों को चुनौती दी थी। पहला, जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई थी, और दूसरा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वह फैसला, जिसमें उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट दोनों मामलों पर एक साथ सुनवाई करेगा। 

इससे पहले 6 अप्रैल को हाईकोर्ट ने IPC की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी मानते हुए अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web