Share this post with:
कवर्धा जिले की पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर-रामपुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण (सरप्राइज इंस्पेक्शन) किया। इस दौरान बिजली व्यवस्था की बदहाली और किसानों से पैसे मांगे जाने की शिकायत पर विधायक बेहद नाराज हो गईं और उन्होंने जूनियर इंजीनियर (JE) को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने तीखे लहजे में कहा कि "किसानों को पागल समझते हैं क्या।" अधिकारी को फटकार लगाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विधायक भावना बोहरा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनता के साथ गलत व्यवहार, लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि किसानों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है। मौके पर ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले जूनियर इंजीनियर को तत्काल पद से हटाने के निर्देश दे दिए हैं।
Share this post with:
07 Jul 2026
07 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023