The Bare Truth

प्रोफेसर की सरेआम पिटाई: पड़ोसी युवती ने कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; लगाया 'सेक्स के लिए दबाव बनाने' और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

02 Jul 2026  

प्रोफेसर की सरेआम पिटाई: पड़ोसी युवती ने कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; लगाया 'सेक्स के लिए दबाव बनाने' और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोसी युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी सरेआम पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर अश्लील मैसेज तथा कॉल करके प्रताड़ित करने लगा। आक्रोशित युवती ने अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर की कॉलोनी पहुंचकर हंगामा किया और प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। युवती द्वारा थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, प्रोफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए उसे लगातार आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।


प्रोफेसर की इस हरकत से तंग आकर युवती 1 जुलाई को अपने होने वाले पति (मंगेतर) के साथ प्रोफेसर की कॉलोनी में जा धमकी। वहां दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़ा और उसे थप्पड़ मार दिए। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। हालांकि, इस घटना के बाद युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो जाने की बात सामने आई है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web