Share this post with:
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज की शाम बेहद खास होने वाली है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच कांटे की टक्कर होगी। एक तरफ विराट कोहली का जलवा होगा, तो दूसरी तरफ चर्चा है कि अपनी टीम का हौसला बढ़ाने खुद 'किंग खान' शाहरुख खान भी रायपुर पहुंच सकते हैं। हालांकि, फैंस की नजरें आसमान पर भी टिकी हैं क्योंकि मौसम विभाग ने शाम को बारिश की संभावना जताई है।
भीड़ को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर निकलना होगा। गाड़ियां स्टेडियम के पूर्व में स्थित परसदा और कोसा पार्किंग में खड़ी होंगी। यदि ये फुल होती हैं, तो श्री सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब पार्किंग का विकल्प दिया गया है।
बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, दुर्ग-भिलाई और महासमुंद से आने वाले दर्शकों के लिए पुलिस ने अलग-अलग रूट तय किए हैं। पुलिस की सलाह है कि जाम से बचने के लिए दर्शक समय से पहले घर से निकलें और स्टेडियम में बीड़ी, सिगरेट या अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर न पहुंचें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस मैच के हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023