The Bare Truth

पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे अजय निहलानी

30 May 2026  

पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे अजय निहलानी

Share this post with:

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां यूरोप एजुकेशनल टूर पर गए रायपुर के 49 वर्षीय कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अजय सुंदर निहलानी भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ यूरोप के एजुकेशनल टूर पर थे। इस दल में रायपुर से केवल दो लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फिलहाल, मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web