The Bare Truth

रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे की सुसाइड, पारिवारिक तनाव आया सामने

27 Apr 2026  

रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे की सुसाइड, पारिवारिक तनाव आया सामने

Share this post with:

रायपुर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे के अंदर रस्सी से लटकता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर की है। जानकारी के मुताबिक, जय साहू (45) अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर उनका शव फंदे पर झूलता मिला।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जय साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और अक्सर परेशान रहते थे।


सूत्रों के अनुसार, हाल ही में उनकी पत्नी किरण से भी उनका विवाद हुआ था। घटना के वक्त पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web