The Bare Truth

बिलासपुर में दुर्लभ नजारा: ऐतिहासिक बिकमा तालाब में मगरमच्छ के अंडों से निकले बच्चे, वन विभाग ने खूंटाघाट बांध में छोड़ा

13 Jun 2026  

बिलासपुर में दुर्लभ नजारा: ऐतिहासिक बिकमा तालाब में मगरमच्छ के अंडों से निकले बच्चे, वन विभाग ने खूंटाघाट बांध में छोड़ा

Share this post with:

बिलासपुर के रतनपुर स्थित ऐतिहासिक **बिकमा तालाब** में आज सुबह ग्रामीणों को एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिला। तालाब में स्नान करने पहुंचे लोगों ने मगरमच्छ के अंडों से बच्चों को बाहर निकलते देखा। इस घटना के बाद वार्ड पार्षद मनोज पाटले की पहल पर स्थानीय नागरिकों ने सभी छह बच्चों को एक टब में सुरक्षित रखा और पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी।


सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ के इन सभी छह बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और बाद में इन्हें खूंटाघाट बांध में ले जाकर छोड़ दिया गया। वार्ड पार्षद ने बताया कि वर्तमान में बिकमा तालाब में तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा और निगरानी वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जाती है।


रतनपुर का यह ऐतिहासिक बिकमा तालाब करीब 250 वर्ष से अधिक पुराना है। इसका निर्माण छत्तीसगढ़ में प्रथम स्वतंत्र और प्रत्यक्ष शासन स्थापित करने वाले मराठा शासक **विंबाजी राव भोसले** ने करवाया था, जो आज भी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर और जलीय जीवों का बसेरा बना हुआ है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web