Share this post with:
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में हीटवेव की स्थिति अब खत्म हो गई है। विभाग के मुताबिक, 30 मई यानी आज से प्रदेश में गर्मी का प्रकोप कम होने लगेगा और अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें, तो प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके बावजूद, गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजनांदगांव अभी भी सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 46°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8°C दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों द्वारा रायपुर के लिए जारी तापमान ट्रेंड चार्ट के अनुसार, शहर ने इस मई में भीषण गर्मी का सामना किया है। आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में अब तक के सबसे गर्म दिनों में 26 मई 1998 का दिन दर्ज है, जब तापमान 47°C तक पहुंच गया था। वहीं, साल 2026 की बात करें तो इस बार मई के महीने में कई बार पारा 45°C के करीब पहुंच गया था, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023