The Bare Truth

भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी के बाद रायपुर में हंगामा, अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

08 Aug 2026  

भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी के बाद रायपुर में हंगामा, अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

Share this post with:

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को माहौल गर्मा गया। विवादित पोस्ट सामने आने के बाद बीजेपी और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपाइयों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।


घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के बीच अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है।
 

टिप्पणी
टिप्पणी

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web