The Bare Truth

SECR का बड़ा ब्लॉक: 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट—यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल

02 May 2026  

SECR का बड़ा ब्लॉक: 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट—यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल

Share this post with:

South East Central Railway के बिलासपुर जोन में मेंटेनेंस/ब्लॉक के चलते 3 से 22 मई के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 18 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 20 को शॉर्ट टर्मिनेट और 2 का रूट बदला गया है।


बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण बड़े पैमाने पर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर Bilaspur, Raipur, Tatanagar, Itwari, Balaghat, Raigarh, Korba और Gevra Road रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा।


रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। कई मेमू और पैसेंजर सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।


प्रमुख रद्द ट्रेनों में टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110), डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–इतवारी, इतवारी–बालाघाट पैसेंजर (68711–68716), रायपुर–इतवारी पैसेंजर (58205/58206) और रायपुर–बिलासपुर, गेवरा रोड–बिलासपुर, कोरबा–रायपुर मेमू/पैसेंजर सेवाएं शामिल हैं, जो अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।


यह असर खासकर 3 मई से 22 मई के बीच देखने को मिलेगा, जबकि कुछ ट्रेनें 3, 4 और 6 मई को ही रद्द रहेंगी। इससे लोकल और इंटरसिटी यात्रियों को ज्यादा दिक्कत होगी, खासकर कोरबा, रायगढ़ और गेवरा रोड से रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों को।
रेलवे के इस मेगा ब्लॉक ने यात्रियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है—मई के तीसरे हफ्ते तक सफर से पहले अपडेट चेक करना जरूरी होगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web