Share this post with:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने स्कूल के समय क्लासरूम में बच्चों के सामने पैंट उतारकर पेशाब किया। साथ ही छात्राओं को पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
घटना की जानकारी बच्चों ने घर पहुंचकर अभिभावकों को दी। गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में कुर्सी पर बैठा मिला। परिजनों ने मौके का वीडियो भी बनाया। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली।
इसके बाद डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम स्कूल पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग की है।
Share this post with:
01 Aug 2026
01 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023