Share this post with:
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद मधुबन रोड में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अदिति मौर्य (28 वर्ष) के रूप में हुई है। अदिति के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर केस दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर, महिला के पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मधुपुर की रहने वाली अदिति की शादी 10 फरवरी 2019 को बिलासपुर निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी, जो तिफरा सब्जी मंडी में व्यवसाय करता है। दोनों की 13 महीने की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध होने के आरोपों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर ऊपर के कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे वाले हिस्से में थी। जब वह नीचे पहुंचा तो पत्नी बेड पर मृत स्थिति में मिली। पति का दावा है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन फंदा खुल जाने की वजह से वह नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस मायके पक्ष के आरोपों और पति के बयान के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Share this post with:
23 Jun 2026
17 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023