The Bare Truth

ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: मालिक की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रंगदारी न मिलने पर नेट पर डाला; 3 आरोपी सलाखों के पीछे

14 Aug 2026  

ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: मालिक की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, रंगदारी न मिलने पर नेट पर डाला; 3 आरोपी सलाखों के पीछे

Share this post with:

मस्तूरी थाना क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारियों द्वारा ट्रांसपोर्ट कारोबारी के परिवार को ब्लैकमेल करने और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। हिसाब-किताब में हेराफेरी पकड़े जाने पर हटाए गए कर्मचारियों ने बदले की नीयत से कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई (देवर-भाभी) के निजी पलों का वीडियो बनाकर पैसों की मांग शुरू कर दी थी। 

 

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने कामकाज संभालने के लिए पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को नौकरी पर रखा था। 

 

खातों में वित्तीय गड़बड़ी उजागर होने के बाद जब दोनों को नौकरी से बर्खास्त किया गया, तो वे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 9 जुलाई की रात आरोपियों ने पीड़ित के भाई के घर पहुंचकर जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्राइवेट वीडियो दिखाकर रंगदारी मांगी। 

 

मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web