The Bare Truth

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने पॉइंटर भेजकर की रेड, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 युवतियों का रेस्क्यू

12 Jun 2026  

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने पॉइंटर भेजकर की रेड, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 युवतियों का रेस्क्यू

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से देह व्यापार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा (साईं मंगलम गली) में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, योजनाबद्ध तरीके से 11 जून की रात एक पॉइंटर को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। जैसे ही पॉइंटर ने इशारा किया, पुलिस टीम ने तुरंत मकान पर रेड मार दी।


छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में एक युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो लड़कियों के साथ एक अन्य युवक मौजूद था। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला दलाल, जिसका नाम गुंजन चौहान बताया जा रहा है, और दो ग्राहकों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही रैकेट के चंगुल से 3 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनका रेस्क्यू किया गया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web