The Bare Truth

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस रेड में मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार; 19 मोबाइल जब्त

10 Aug 2026  

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस रेड में मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार; 19 मोबाइल जब्त

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके से स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 'ली वेलनेस स्पा सेंटर' में दबिश देकर मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जुनवानी स्थित इस स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। इसके बाद महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। पूरी गतिविधि को स्पा सेंटर का मैनेजर खुद संचालित कर रहा था। 

 

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से करीब ₹4 लाख मूल्य के 19 मोबाइल फोन और देह व्यापार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web