Share this post with:
जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव मोहदा से सामाजिक बहिष्कार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ नवधा रामायण आयोजन के लिए चंदा नहीं देने पर गांव के लोगों द्वारा एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि गांव में उनका हुक्का-पानी, बातचीत और यहाँ तक कि खेती-किसानी व मजदूरी तक बंद करा दी गई है। मामले में पीड़ित ने कलेक्टर और एसएसपी (SSP) से लिखित शिकायत कर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, ग्राम नवागांव मोहदा निवासी पीड़ित संतोष कुमार साहू (57) ने बताया कि साल 2023 में गांव में नवधा रामायण का आयोजन किया गया था। उस दौरान आर्थिक तंगी और तंगहाली के कारण वे आयोजन के लिए तय चंदा नहीं दे पाए थे। पीड़ित का आरोप है कि चंदा न देने से नाराज होकर गांव वालों ने एक बैठक बुलाई और उनके सामाजिक बहिष्कार का फरमान सुना दिया।
संतोष कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस फैसले के बाद से पूरे गांव ने उनसे और उनके परिवार से सभी तरह के सामाजिक व व्यावहारिक संबंध तोड़ लिए हैं। स्थिति यह है कि उनके साथ उठना-बैठना और खेती का काम भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, गांव वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि जो कोई भी इस परिवार से बातचीत करेगा या किसी तरह का संबंध रखेगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। परेशान पीड़ित ने अब प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Share this post with:
07 Jul 2026
07 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023