Share this post with:
स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए 16 साल बाद फाइनल का टिकट कटा लिया है। डलास स्टेडियम में खेले गए रोमांचक पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने मजबूत फ्रांस को 2-0 से शिकस्त देकर दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयारजाबाल और 58वें मिनट में पेड्रो पोरो द्वारा दागे गए गोल की बदौलत स्पेन ने यह शानदार जीत पक्की की।
2010 के बाद पहली बार फाइनल, फ्रांस का हैट्रिक का सपना टूटा
स्पेन की टीम साल 2010 के बाद पहली बार फाइनल खेलेगा। 2010 में स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर अपना इकलौता वर्ल्ड कप जीता था। दूसरी ओर, इस हार के साथ ही फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। फ्रांस इससे पहले 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था।
पेनल्टी ने बदला मैच का रुख, ओयारजाबाल का 5वां गोल
मैच के 22वें मिनट में स्पेन को एक बड़ा मौका मिला जब फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर स्पेनिश फॉरवर्ड लामिन यमाल पर फाउल कर दिया। रेफरी ने बिना देर किए स्पेन के पक्ष में पेनल्टी का फैसला सुनाया। मिकेल ओयारजाबाल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के दाएं कोने में डाल दिया। इस गोल के साथ स्पेन ने 1-0 की बढ़त बनाई, जो इस टूर्नामेंट में ओयारजाबाल का पांचवां गोल भी था। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल दागकर फ्रांस की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।
Share this post with:
02 Dec 2025
18 Sep 2025
20 Feb 2023
20 Feb 2023