The Bare Truth

स्टेडियम हाउसफुल, पर टिकटें दलालों की जेब में: 3500 की टिकट 5 हजार के पार; रायपुर पुलिस की चेतावनी बेअसर

08 May 2026  

प्रतीकात्मक इमेज
प्रतीकात्मक इमेज

Share this post with:

राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह अब ठगी और मजबूरी में बदलता दिख रहा है। 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का खेल चरम पर पहुंच गया है। 

ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में 'सोल्ड आउट' का बोर्ड लग गया, लेकिन वही टिकटें अब सोशल मीडिया के 'ब्लैक मार्केट' में खुलेआम बिक रही हैं। 

हजारों फैंस मोबाइल और लैपटॉप पर उंगलियां टिकाए बैठे थे, लेकिन आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर देखते ही देखते सीटें फुल हो गईं। हैरानी की बात यह है कि जहां आम आदमी को टिकट नसीब नहीं हुई, वहीं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर टिकट ब्रोकर्स की बाढ़ आ गई है। जो टिकट ₹3,500 की थी, उसकी बोली अब ₹4,500 से ₹5,000 तक लगाई जा रही है।

स्टेडियम हाउसफुल, पर टिकटें दलालों की जेब में: 3500 की टिकट 5 हजार के पार; रायपुर पुलिस की चेतावनी बेअसर

दलाल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और हर टिकट पर डेढ़ से दो हजार रुपए का अतिरिक्त 'प्रीमियम' वसूल रहे हैं।
रायपुर पुलिस ने मैच से पहले ही सख्त हिदायत जारी कर दी थी कि टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

साइबर सेल भी सक्रिय होने का दावा कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सरेआम चल रहे इस खेल ने सुरक्षा इंतजामों और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस अब भारी कीमत चुकाकर टिकट खरीदने को मजबूर हैं, जबकि कई लोग ठगी का शिकार होने के डर से मायूस बैठे हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web