Share this post with:
रायपुर के रावाभाठा इलाके में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। वार्ड नंबर-13 स्थित एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला रॉ मटेरियल, वायर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
सूचना मिलते ही नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसे दिखने वाले सामान बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बरामद सामग्री की जांच की जा रही है कि उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। शुरुआती जानकारी में सामान विनय देवांगन नामक युवक का बताया जा रहा है। चर्चा है कि उसका संबंध एक कांग्रेस नेता के परिवार से है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया गया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023