Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में चरित्र शंका और दूसरे अफेयर के शक में एक प्रेमी ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की दर्दनाक हत्या कर दी। आरोपी रितेश राजवाड़े ने रविवार शाम करीब 8 बजे अपनी गर्लफ्रेंड राधिका राजवाड़े को नेहरू पार्क मिलने बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और धारदार चाकू उसके गले के आर-पार कर दिया।
मरने से पहले पर्ची पर लिखा आरोपी का नाम
हमले के बाद लहूलुहान हालत में राधिका अपनी जान बचाने के लिए कुछ दूर दौड़ी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। मौत से पहले राधिका ने हिम्मत दिखाते हुए एक पर्ची पर आरोपी रितेश का नाम लिखकर पुलिस को उसकी पहचान बताई।
पार्क में पर्चा छोड़ रेलवे ट्रैक पहुंचा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पार्क में एक पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली और आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे ट्रैक से समय रहते हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध में विवाद और शक को ही इस सनसनीखेज हत्या की मुख्य वजह बताया है।
Share this post with:
21 Jul 2026
20 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023