The Bare Truth

अवैध संबंध के शक में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, सिम्स में भर्ती; आरोपी पत्नी गिरफ्तार

25 May 2026  

अवैध संबंध के शक में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, सिम्स में भर्ती; आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Share this post with:

चकरभाठा थाना क्षेत्र में शक की आग में झुलसी एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग के शक में पत्नी ने सोए हुए पति का प्राइवेट पार्ट हंसिए (दांतली) से काट डाला। शुक्रवार देर रात हुई इस वीभत्स घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। तभी पत्नी ने मौका पाकर घातक हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पति का प्राइवेट पार्ट शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल पति और कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web