Share this post with:
शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां-बेटी को हिरासत में लिया है। दोनों के पास मौजूद ट्रॉली बैग की जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध मांस बरामद हुआ, जिसे वे कथित तौर पर अपने घर ले जा रही थीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं रायपुर से ट्रेन के जरिए बिलासपुर पहुंची थीं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं का इस्तेमाल किसी संगठित गिरोह द्वारा कूरियर के रूप में किया जा सकता है। फिलहाल मां-बेटी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कहा है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023