Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सुदूर और अबूझमाड़ जैसे दुर्गम वनांचल वाले नारायणपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति से ग्रामीणों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जिले के नारायणपुर और ओरछा विकासखंड के 379 गांवों में कुल 33,009 नल कनेक्शनों के लक्ष्य में से 22,923 परिवारों तक पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित पानी पहुंचा दिया गया है।
भौगोलिक विषमताओं और बिजली की अनुपलब्धता को देखते हुए दूरस्थ इलाकों में सौर ऊर्जा को मुख्य सहारा बनाया गया है; स्वीकृत 1,084 में से अब तक 852 सोलर पंप स्थापित हो चुके हैं, जिनमें से 750 चालू सोलर पंपों के माध्यम से 20,138 घरों को सीधे जलापूर्ति मिल रही है।
जमीनी प्रयासों का ही नतीजा है कि जिले के 119 गांवों (7,276 परिवार) को शत-प्रतिशत कवरेज के साथ 'हर घर जल' गांव के रूप में प्रमाणित कर रखरखाव पंचायतों को सौंप दिया गया है, जबकि अतिरिक्त जरूरत के लिए 3,572 हैंडपंप भी काम कर रहे हैं। घर-घर नल से पानी पहुंचने से जहां जलजनित मौसमी बीमारियों पर लगाम लगी है, वहीं मीलों दूर से पानी ढोने से महिलाओं को मुक्ति मिली है।
Share this post with:
08 Sep 2026
06 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023