Share this post with:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में शिक्षक की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है, जहां एक हायर सेकेंडरी स्कूल के गणित शिक्षक ने अपनी ही 10वीं की नाबालिग छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे और उससे भी न्यूड फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया। छात्रा द्वारा इनकार करने पर शिक्षक ने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक आशीष मंडल (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम नगर (पी.व्ही.-40) निवासी आशीष मंडल पिछले 10 वर्षों से मरोड़ा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में गणित के शिक्षक के पद पर पदस्थ है। बीते 16 अगस्त को उसने स्कूल में गणित की एक्स्ट्रा क्लास ली थी। इसी दौरान उसने पढ़ाई और नोट्स देने के बहाने कक्षा 10वीं की छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद शिक्षक छात्रा के मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने लगा और उस पर भी अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया, तो शिक्षक ने उसे आगामी बोर्ड परीक्षाओं में फेल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
लगातार मानसिक दबाव और डर के साए में जी रही पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद 20 अगस्त को परिजन बांदे थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक आशीष मंडल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
Share this post with:
22 Aug 2026
22 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023