The Bare Truth

पीएम की अपील का असर! विधायक सुशांत शुक्ला DMF बैठक में बुलेट चलाकर पहुंचे

13 May 2026  

पीएम की अपील का असर! विधायक सुशांत शुक्ला DMF बैठक में बुलेट चलाकर पहुंचे

Share this post with:


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगी है। बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक में बेलतरा विधायक Sushant Shukla बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए।


भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच विधायक सुशांत शुक्ला खुद बुलेट बाइक चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हेलमेट लगाए विधायक बिना किसी तामझाम के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। खास बात यह रही कि उनके साथ न कोई सुरक्षा काफिला था और न ही समर्थकों की भीड़।


कलेक्ट्रेट परिसर में जहां अधिकांश जनप्रतिनिधि और अधिकारी सरकारी गाड़ियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे थे, वहीं विधायक शुक्ला का सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। गर्मी में पसीना बहाते हुए अकेले बाइक से पहुंचने की उनकी तस्वीरें भी लोगों का ध्यान खींचती रहीं।


बैठक में मौजूद लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया। कई लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार आम लोगों से जुड़ाव और सादगी की मिसाल पेश करता है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web