Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर स्थित जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में मशरूम (खुखड़ी) बीनने गए ग्रामीणों की नजर जब फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय मूलचंद और रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा निवासी रिंकी सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस को युवक की एक बाइक और उसका पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।
हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण दोनों के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023