Share this post with:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य में खरीफ और रबी फसलों के दौरान किसानों को खाद-उर्वरक की कोई किल्लत न हो, इसके लिए साय सरकार ने एक उच्चस्तरीय मंत्री-मंडलीय उप-समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह समिति प्रदेश भर में यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण और भंडारण प्रबंधन की सीधी निगरानी करेगी।
इस विशेष उप-समिति की कमान उप मुख्यमंत्री संभालेंगे, जबकि कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री, सहकारिता मंत्री और वित्त मंत्री को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) समिति के संयोजक की भूमिका निभाएंगे। यह समिति आवश्यकतानुसार कृषि विशेषज्ञों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बैठकों में आमंत्रित कर उर्वरक प्रबंधन पर सीधी सिफारिशें शासन को सौंपेगी, जिससे ऐन कृषि सीजन में किसानों को खाद के संकट से जूझना न पड़े।
Share this post with:
23 Jul 2026
23 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023