The Bare Truth

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या: विवाद के बाद 2 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम; दुकान में तोड़फोड़ कर CCTV भी फोड़े

11 Aug 2026  

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या: विवाद के बाद 2 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम; दुकान में तोड़फोड़ कर CCTV भी फोड़े

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा स्थित शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति बबला साहू उर्फ शिवनंदन साहू (56) की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में बीच-बचाव करने आए एक बुजुर्ग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, देवरी खुर्द निवासी बबला साहू पेशे से ऑटो ड्राइवर थे। सोमवार को तोरवा शराब दुकान के सामने उनका दो अज्ञात युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने धारदार चाकू से बबला साहू पर हमला कर दिया और उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने इलाके में जमकर हंगामा मचाया, शराब दुकान में तोड़फोड़ की और सबूत मिटाने की नीयत से वहां लगे CCTV कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web