Share this post with:
राजधानी रायपुर के मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को मंदिर हसौद के निर्दलीय पार्षद नोहर दास और उसके साथियों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक, 22 मई की रात मृतक भुवनेश्वर यादव (31) और पार्षद नोहर दास (35) ग्राम नकटा में बैठकर साथ शराब पी रहे थे। शराब के नशे में पानी पीने की बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते तूल पकड़ गया। इसी दौरान भुवनेश्वर ने पार्षद को थप्पड़ मारते हुए तंज कसा कि पार्षद बन जाने से तुम खुद को बहुत बड़ा आदमी समझने लगे हो।
भुवनेश्वर की इस हरकत से नाराज पार्षद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन कार में बैठा लिया और महासमुंद ले गए। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर तीनों ने मिलकर भुवनेश्वर की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को महानदी किनारे रेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। 28 मई को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई करवाई और शव बरामद कर लिया। महासमुंद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद नोहर दास समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Share this post with:
29 May 2026
29 May 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023