The Bare Truth

प्रदेश में 3 छुट्टियां, पढ़िए कब-कब रहेगा अवकाश...

31 Aug 2026  

प्रदेश में 3 छुट्टियां, पढ़िए कब-कब रहेगा अवकाश...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में त्योहारों के सीजन के बीच स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टियों का तोहफा मिलने जा रहा है। हरेली और रक्षाबंधन के बाद अब हलषष्ठी (कमरछठ) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सरकारी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां घोषित हैं। इस दौरान प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे, जिससे कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक साथ लगातार कई दिनों का अवकाश मिलेगा। 

सरकारी आदेश और कैलेंडर के अनुसार, 2 सितंबर (बुधवार) को हलषष्ठी के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा, जिसके स्थानीय स्तर पर क्रियान्वयन का निर्णय जिला प्रशासन पर निर्भर करेगा। वहीं, 4 सितंबर (शुक्रवार) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक सरकारी अवकाश रहेगा। 

जन्माष्टमी के अवकाश के तुरंत बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते राज्य में लगातार 3 दिनों तक सरकारी संस्थान और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लगातार मिल रहे इस लंबे वीकेंड अवकाश से कर्मचारियों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web