Share this post with:
राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर इलाके में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब मां बालकनी में सूख रहे कपड़े उतारने पहुंची थी। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया है।
मृतकों की पहचान धरसींवा क्षेत्र के ग्राम कूरा निवासी कल्याणी यादव (54) और उनके बेटे मधुसूदन यादव (23) के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार मूलतः खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। कल्याणी यादव अपने बेटे मधुसूदन के साथ रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी से मिलने आई थीं।
शुक्रवार दोपहर कल्याणी घर की बालकनी में सूख रहे कपड़ों को समेटने गई थीं। जैसे ही उन्होंने कपड़े निकालने के लिए वहां लगे जीआई (GI) पाइप को छुआ, उसमें प्रवाहित हो रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आकर वह पाइप से चिपक गईं और तड़पने लगीं। मां को करंट से चिपका देख बेटा मधुसूदन बिना सोचे-समझे उन्हें बचाने के लिए दौड़ा।
उसने जैसे ही मां को अलग करने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
Share this post with:
22 Aug 2026
22 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023