The Bare Truth

राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मवेशी से टकराकर गिरे तीन दोस्त, पीछे से आई हाइवा ने रौंदा

20 May 2026  

राजिम-अभनपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मवेशी से टकराकर गिरे तीन दोस्त, पीछे से आई हाइवा ने रौंदा

Share this post with:

अभनपुर के पास हुए एक बेहद खौफनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। घटना अभनपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर ग्राम गातापार के पास हुई, जहां रेत से भरी एक तेज रफ्तार हाइवा तीन युवकों के लिए काल साबित हुई। बाइक पर सवार ये तीनों युवक किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर मवेशी के आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
हादसा इतना भयावह था कि मवेशी से टकराने के बाद जैसे ही युवक सड़क पर गिरे, वैसे ही पीछे से आ रही रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अभनपुर क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा, हसदा और उरला के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web