Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पदस्थ ट्रेनी IPS व अंबिकापुर सीएसपी (CSP) राहुल बंसल गंभीर विवादों में घिर गए हैं। उन पर ठगी के एक मामले की जांच के दौरान दबाव बनाकर हवाला के जरिए ₹1 करोड़ की रिश्वत लेने का संगीन आरोप लगा है।
इस मामले में हरियाणा निवासी शिकायतकर्ता आकाश कुमार (जिस पर ठगी का केस दर्ज है) ने दिल्ली स्थित स्पेशल CBI कोर्ट में परिवाद (Complaint) दायर किया है। इसके साथ ही कोर्ट में सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट और ऑडियो क्लिप भी सौंपी गई है।
शिकायत के अनुसार, अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ एएसआई प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा ने इस सौदे में बिचौलियों की भूमिका निभाई और हवाला ऑपरेटरों के जरिए ₹1 करोड़ की रकम अधिकारियों तक पहुंचाई गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 जून 2026 को इस संबंध में सीबीआई निदेशक को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सीबीआई स्पेशल कोर्ट में धारा 175(3) के तहत परिवाद दायर किया गया। परिवाद में ट्रेनी IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण राठौर, आरक्षक अंशुल शर्मा और CBI को पक्षकार बनाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की गई है। कोर्ट ने इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ DGP को भी नोटिस जारी किया है।
Share this post with:
07 Aug 2026
07 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023