Share this post with:
छत्तीसगढ़ में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) और प्री-वेटेरिनरी एंड पॉलिटेक्निक टेस्ट (PVPT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह प्रवेश परीक्षा बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बागवानी और वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री और डिप्लोमा इन फिशरीज साइंस जैसे कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 27 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 28 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी वर्ग को 150 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के बाद उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 तय की गई है, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ सेक्शन में जाएं
‘PAT/PVPT 2026 प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023