The Bare Truth

6 दिन से धरने पर बैठे विद्यामितान, सरकार को जगाने के लिए एक पैर पर खड़े होकर किया प्रदर्शन

06 Jul 2026  

6 दिन से धरने पर बैठे विद्यामितान, सरकार को जगाने के लिए एक पैर पर खड़े होकर किया प्रदर्शन

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में जारी भारी बारिश के बीच भी अपनी मांगों को लेकर अड़े राज्य अतिथि शिक्षकों (विद्यामितान) का आंदोलन सोमवार को छठे दिन और तेज हो गया। घुटनों तक पानी और लगातार होती बौछारों के बीच शिक्षकों ने धरना स्थल पर एक पैर पर खड़े होकर विरोध का बिल्कुल अनोखा तरीका अपनाया। 

 

राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) कल्याण संघ के आह्वान पर 1 जुलाई से शुरू हुई यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुकी है।


दुर्ग में धरने पर बैठे इन शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षकों की तरह पूरी जिम्मेदारी से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें न तो समान वेतन दिया जा रहा है और न ही भविष्य की कोई सेवा सुरक्षा मिली है।

 

नौकरी जाने के इसी डर के खिलाफ अब उनका सब्र टूट चुका है। इससे पहले रविवार को भी बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पैदल मार्च निकाला था और सीधे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने पहुंचे थे। शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस और लिखित फैसला नहीं लेती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web