Share this post with:
रायपुर में भीषण गर्मी और लू के बीच आज से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं, जिससे कई हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राज्य के सभी 33 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।
हालांकि, प्री-मानसून बारिश से गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद कम है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी रखने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी दिया है।
Share this post with:
29 May 2026
29 May 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023