The Bare Truth

संतान न होने पर पत्नी की करंट लगाकर हत्या, मौत के बाद पति का डांस देख दंग रह गए परिजन

21 May 2026  

संतान न होने पर पत्नी की करंट लगाकर हत्या, मौत के बाद पति का डांस देख दंग रह गए परिजन

Share this post with:

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का दावा है कि संतान न होने की वजह से पति अपनी पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही, आरोपी का किसी अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिसके चलते उसने महिला को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।


मृतका के शरीर पर, विशेषकर हाथों में करंट लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। मायके पक्ष के लोगों ने घटना के बाद की जो स्थिति बताई, वह बेहद विचलित करने वाली है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी की जान लेने के बाद आरोपी पति कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस कर रहा था।

 

मृतका के भाई ने अपनी बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि आरोपी को भी उसी तरह करंट देकर सजा दी जानी चाहिए, जैसे उसने अपनी पत्नी के साथ किया। फिलहाल, उदयपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web