Share this post with:
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रायपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक हुई कुल बारिश सामान्य श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि, आंकड़े देखें तो औसत से 18% कम बारिश (-18% डिपार्चर) दर्ज की गई है, जिसे मौसम विज्ञान के मानकों के अनुसार सामान्य श्रेणी में ही माना जाता है।
Share this post with:
25 Jul 2026
25 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023